अल्मोड़ा पुलिस कार्यालय में लगी लोककला ऐपण से बनी नेम प्लेट

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले का पुलिस कार्यालय में इस बीच लोक कला ऐपण अलग छटा विखेर रहे हैं। यहां एसएसपी से लेकर सभी के नेम प्लेटों को पारंपरिक ऐपण के बीच बनाया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट की पहल पर दीपावली के अवसर पर की गई इस पहल की सराहना की जा रही है।
एसएसपी भट्ट अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही लोक कलाओं के प्रति संजीदा रहे हैं। हरिद्वार कुंभ में यहां बनने वाली तांबे की गगरियों को ऐपण से सजा कर भिजवा कर उन्होंने इसके लिए अहम पहल की थी। वहीं ऐपण से निर्मित नेम प्लेटों की भी पहल शुरू की गई। प्रदेश के पुलिस मुख्यालय तक भी यह नेम प्लेट भेजे गए हैं। इधर दीपावली के मौके पर पुलिस कार्यालय के सभी नेम प्लेट इसके तहत स्थापित करवा दिए गए हैं। इस कार्य में पुलिस परिवार की मीनाक्षी आगरी का सहयोग रहा है। मीनाक्षी ऐपण कला की जानकार है। उसके बनाई अल्पनाओं को लोग खूब सराहना कर रहे हैं। यह उसके लिए स्वरोजगार का साधन भी बन रहा है। अगली कड़ी में जिले के सभी थानों को भी ऐपण से बनी नेम प्लेट लगाई जाएंगी। कला प्रेमियों ने एसएसपी भट्ट की इस पहल की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *