आउट अफ टर्न सेवायोजन के लिए 5फरवरी तक करें आवेदन

Spread the love

पिथौरागढ़। अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ी आउट अफ टर्न सेवायोजन के लिए आगामी पांच फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्व तक आवेदन की निर्धारित तिथि 20जनवरी तय थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। कहा कि आउट अफ टर्न सेवायोजन के लिए ओलम्पिक खेल, एशियन खेल, कमनवेल्थ खेल, राष्ट्रीय खेलों में खेले जाने वाले सभी खेलों (डीईएमओ खेलों को छोड़कर) में पदक प्राप्तकर्ता खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *