आठ दिन बाद भी नहीं आई कोरोना जांच की रिपोर्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड द्वारीखाल के कुल्हाड़ ग्राम सभा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत दो मई को कोरोना जांच के लिए ग्रामीणों के सैंपल लिए थे, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
कुल्हाड़ ग्रामसभा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो मई को कोरोना जांच के लिए ग्रामीणों के सैंपल लिये थे, जबकि सतपुली में तीन मई से लगातार कोरोना की जांच चल रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्य प्रणाली के कारण अभी तक कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं आई है। नयारघाटी क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के लचर रवैये के कारण कोरोना जांच रिपोर्ट समय से नहीं आने से महामारी का खतरा और बढ़ता जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल कलेक्शन सेंटर पौड़ी भेज दिये गये है। वहीं चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी से वीडियों कॉन्फ्रेसिंग कर जल्द से जल्द कोरोना की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द उपब्लध कराने के निर्देश दिये है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *