उपनिरीक्षक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तहसील यमकेश्वर के एक राजस्व उपनिरीक्षक पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में राजस्व उप निरीक्षक रिजवान खान ने बताया कि वे बीती शाम करीब चार बजे अपने क्षेत्र उदयपुर वल्ला-एक से पौखाल पहुंचे। पौखाल-दुगड्डा मुख्य मोटर मार्ग पर एक व्यक्ति सड़क के मध्य में खड़ा था। उन्होंने उक्त व्यक्ति को हटने के लिए कहा तो उस व्यक्ति ने उनकी गाडी से चाबी निकाल ली और गाली गलौच करने लगा। कुछ देर बाद उसने गाडी में वापस चाबी लगाने के बाद सड़क किनारे पड़ा पत्थर उठाया और गाड़ी पर प्रहार का प्रयास किया। वे अपने साथ अंकित असवाल के साथ गाड़ी से बाहर आए और उक्त व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया। अचानक उसने पत्थर से अंकित पर पत्थर से प्रहार किया। अंकित पीछे हट गए तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, नाक व हाथ-पैर पर कई चोटे आई है। बताया कि उन पर हमला करने वाले व्यक्ति ने कार को भी क्षतिग्रस्त किया। आसपास के लोग मौके पर आए तो उक्त व्यक्ति भाग गया। बताया कि उन पर हमला करने वाला व्यक्ति मोहन सिंह रावत निवासी पौखाल बाजार है। उसके साथ मोहन सिंह का भाई सोनू सहित एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *