एकेश्वर ब्लॉक के भैड़ गांव में 88 लोगों ने कराई कोरोना जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
एकेश्वर ब्लॉक के भैड़गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में 88 लोगों ने कोरोना जांच कराई है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच की रिपोर्ट आने तक उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध है। जिन लोगों में कोरोना के संभावित लक्षण नजर आ रहे है, उन्हें अपनी कोरोना जांच करानी चाहिए। ताकि समय पर उन्हें उपचार मिल सके।
एकेश्वर ब्लॉक के प्रमुख नीरज पांथरी ने बताया कि ब्लॉक के भैड़गांव में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। जिसमें 88 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिये है। अभी तक तछवाड़, गोली, ईडा तल्ला, मल्ला, अमोठा, नौगांवखाल, नौगांव कमदा, सासौ, एकेश्वर, रीठाखाल, भैड़गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया है। शिविर में आरटीपीसीआर के माध्यम से कोरोना की जांच की जा रही है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल और पाटीसैंण में रैपिड एंटीजिन के माध्यम से कोरोना की जांच की जा रही है। ब्लॉक प्रमुख ने कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाले लोगों से जांच कराने के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से घबराने की नहीं जागरूक होने की जरूरत है। भैड़गांव में आयोजित शिविर में लीम लीडर डॉ. निकिता धस्माना, फार्मासिस्ट सुधीर, एनएनएस श्रीमती इंदू खुगशाल, जगदीश, करिश्मा, अजय पांथरी, नीलम, रघुनाथ सिंह नेगी, लक्ष्मण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *