ऑनलाइन खरीदना चाहती थी ड्रेस गंवा दिए 57 हजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
देहरादून : एक युवती को ऑनलाइन ड्रेस खरीदना काफी महंगा पड़ गया। ठगों के झांसे में आकर युवती ने 57190 रुपये गंवा दिए। अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी का पता चलने के बाद उसने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
पटेलनगर कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि दिव्या शाह पुत्री राकेश शाह निवासी लोहिया नगर ब्रह्मपुरी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को बताया कि उसने पांच नवंबर को एक एप के माध्यम से एक ड्रेस का ऑर्डर किया था। जिसका पैमेंट भी ऑनलाइन कर दिया था। अगले दिन एक मैसेज आया कि आपका ऑर्डर कैंसिल हो गया है। इसके बाद युवती ने उस एप से जुड़े कस्टमर केयर का गूगल से नंबर निकालते हुए फोन किया। जिससे ठगों ने युवती को अपने झांसे में लेते हुए बैंक खाते से संबंधित जानकारी ले ली और खाते से रकम उड़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *