कांग्रेसियों और आप ने फूंका यूपी के मंत्री का पुतला

Spread the love

रुद्रपुर। लखीमपुर खीरी मामले से किसानों में उबाल आ गया है। एक ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका और मृतक किसानों की हत्या पर दु:ख जताया। वहीं, आम पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का पुतला फूंका।
सोमवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्घार्थ भुसरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य बाजार नगरपालिका के सामने एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मृतक किसानों के प्रति दु:ख जताया। इस मौके पर पूर्व डीसीबी अध्यक्ष सुभाष बेहड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर, प्रदेश अध्यक्ष युवक कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, सुरेशी शर्मा, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, मोहनीश चौधरी मन्नू, टेकचंद कंबोज, रामविलास, शादाब पाशा, सुनव्वर अली, लेखराज कंबोज, मोहम्मद रफी,ाषि भुसरी, सरफराज, ताहिर, नासिर हुसैन, संजीव झाम रहे। उधर, आम पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष सिमरनजीत सिंह विर्क, प्रभारी आम पार्टी गदरपुर जरनैल सिंह काली, संगठन मंत्री अमरदीप सिंह विर्क, निशान सिंह, सुखबीर सिंह, अजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, कुलबीर सिंह, बबली अहमद, खुर्शीद, आनंद विश्वास, अजीत मौर्य, जगजीत सिंह, संजीव गाबा, जसवंत सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *