कांग्रेसियों ने लिया संगठन की मजबूती का संकल्प

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मनाया गया स्थापना दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना 136 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।
मंगलवार को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ उत्तरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश सचिव मानसिंह ने कहा कि देश के विकास में दिया गया कांग्रेस पार्टी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने आमजन को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य किया है। कहा कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। मनरेगा के माध्यम से कांग्रेस ने हर व्यक्ति को काम पहुंचाया। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। किसान, मजदूर व युवाओं के अधिकारों के लिए कांग्रेस ने कई योजनाएं भी बनाई। इस मौके पर जिला प्रवक्ता हयात सिंह मेहरा, पूर्व प्रधान राम सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, रमेश जगरी, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, शकुंतला देवी, मीना देवी, चंद्रकला देवी, राजेंद्र सिंह रावत, हर्ष सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *