कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Spread the love

रुद्रपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एनयू खान ने कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद एवं पार्टी से इस्तीफा दे दिया। एनयू खान ने सिरौली कलां को अलग नगर पंचायत बनाने का विरोध करते हुए हाईकोर्ट की शरण ली थी। इसके बाद कोर्ट ने उनके हक में स्टे दे दिया था।
एनयू खान ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष को इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि वह 1991 से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। वह सिरौली क्षेत्र से आते हैं जहां लगभग 13 हजार वोट है। सिरौली के लोगों का चुनाव में इस्तेमाल करने के बाद कांग्रेसी प्रतिनिधि उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। सिरौली कलां नगर पंचायत की लड़ाई में भी कांग्रेसी नेताओं से अपेक्षात सहयोग नहीं मिला है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने बताया कि एनयू खान का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *