कांग्रेस ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति भारत रत्न डा़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जंयती पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 21 शिक्षकों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाबर क्षेत्र के के एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी द्वारा डा़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि डा़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी बुद्घिमता से देश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि डा़ राधाकृष्णन एक उच्च कोटि के दार्शनिक थे, जिन्होंने अपने दर्शन शास्त्र के माध्यम से देश एवं दुनिया में भारत का लोहा मनवाया है। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार रावत, श्रीमती रूकमा भारती, धनवीर सिंह रावत, विजय सिंह राणा, जगमोहन सिंह रावत, हरेंद्र सिंह नेगी, हरपाल सिंह राणा, गजेंद्र सिंह नेगी, श्रीमती सरिता बहुगुणा, श्रीमती लक्ष्मी रावत, चंद्रमोहन सिंह असवाल, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह रावत, बलवंत सिंह, बलदेव प्रसाद, वीर विजय सिंह रावत, गणेश बडोला, भगवती प्रसाद थपलियाल, राजकुमार बलोदी, वीरेन्द्र सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत सहित 21 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ॅ चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, भारत सिंह नेगी, मनोहर सिंह नेगी, सतेन्द्र सिंह नेगी, हेमचंद्र पंवार, विनोद नेगी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *