कांग्रेस सेवादल कमेटी की ओर से बैठक आयोजित

Spread the love

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में रविवार को कांग्रेस सेवादल कमेटी की ओर से बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस सेवा दल का गठन व विस्तार किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का निर्यय लिया।
बैठक में कांग्रेस कमेटी चौखुटिया का खीम राम टम्टा को निर्विरोध ब्लक अध्यक्ष, जीवन लाल वर्मा, चिंता राम और जोगाराम को महामंत्री चुना गया। उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, किशन सिंह, गोपाल राम कोषाध्यक्ष, कुशाल सिंह नेगी, संगठन मंत्री भुवन भगत, संयुक्त सचिव हरिदत्त, प्रचार मंत्री भागवत लाल, उपसचिव पान सिंह बिष्ट को चुना गया। यहां ब्लाक प्रमुख किरन बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश पार्षद गणेश कांडपाल, सांसद प्रतिनिधि हीरा बिष्ट, सेवादल प्रदेश सचिव ष्ण राठौर, हेमराज आर्य, शंकर सिंह रावत, हरीश राम, जीवन सिंह नेगी, नंदन बिष्ट, शिवराम अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *