काम के लिए दिल्ली गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Spread the love

 

रुद्रपुर। घर से काम के लिए दिल्ली गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के पिता की शिकायत पर गुमशुद्गी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
नौगंवाठग्गू निवासी ब्रह्म कलोनी के रेवाधर खर्कवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 21 वर्षीय पुत्र करीब तीन जनवरी को काम के लिए दिल्ली जाने की बात कह कर घर से निकला था। जिससे पिछले लंबे अरसे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुत्र की काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *