कृषि कानूनों को वापस लेना किसानों की जीत : बिष्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
नई टिहरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हिंडोलाखाल देवप्रयाग के ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पूर्व कैबिनेट मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी ने पीएम मोदी की ओर से तीनों काले कृषि कानूनों को एक साल बाद वापस लिए जाने के फैसले पर बैठक आहुत की गयी। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को किसानों की जीत बताई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अन्नदाताओं की जीत है, यह उस लोकतंत्र की जीत है जिस पर राहुल गांधी बार-बार तीनों काले कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार को आगाह करते रहे। कहा इन तीनों कृषि काले कानून रद्द होने चाहिए। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते 700 किसानों ने अपनी जान गंवा दी। भाजपा के लोगों ने किसानों आंदोलनरत किसानों के खिलाफ खालिस्तानी, पाकिस्तानी, आंदोलन जीवी जैसे शब्दों को बार-बार बोल कर आंदोलन को खत्म करने का हर प्रकार से प्रयास किया गया। एक साल में किसानों को लो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई केंद्र सरकार को करनी चाहिए। कहा कांग्रेस पहले भी किसानों के साथ खड़ी थी आज भी है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल, शशि प्रकाश भट्ट, राजेंद्र सिंह रावत, आशीष पंवार, डॉ जितेंद्र उनियाल, मकान सिंह चौहान, मातबर सिंह पंवार,रमेश लाल,प्रेम चंद,रणवीर सिंह बिष्ट,नीरज रतूड़ी, शिव सिंह चौहान,विशाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *