टिहरी। प्रदेश सरकार के पांच साल के उपलक्ष में आयोजित युवा सरकार कार्यक्रम के तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार प्रधान मंत्री मोदी के दिशा-निदेशन में विकास के कार्य कर रही है। केंद्र सरकार से प्रदेश को एक लाख करोड़ की धनराशि विकास कार्यों के लिए मिली है। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि केंद्र से मिली राशि से चारधाम के सुगम यात्रा हेतु आलवेदर सड़क का निर्माण, केदारनाथ पुनर्निमाण,ाषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने छह माह में 600 से अधिक फैसले लेकर उनकों धरातल पर उतरने का कार्य किया है। बेरोजगारों को रोजगार देने के लिये विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। दसवी और 12 वीं के छात्रों को मुफ्त टेबलेट हेतु 12 हजार की धनराशि दी जा रही है। घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने घनसाली में कई अभूतपूर्व कार्य किये है। उधर धनोल्टी विधानसभा के थत्यूड़ के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से स्टाल लगाए गऐ। सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में उत्ष्ट कार्य करने वालों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और शल भेंट कर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम पंवार ने कहा कि सरकार के पांच साल बेमिसाल रहे हैं। प्रतापनगर के ओणेश्वर महादेव में आयोजित कार्यक्रम में प्रतापनगर विधायक विजय सिंह पंवार ने कहा सरकार के कार्यकाल की अनेकों उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। मौके पर लोक गायकों ने सांस्तिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर एसडीएम ने धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, घनसाली गोपाल राम बेनीवाल, प्रतापनगर प्रेमलाल, सीएम के पीआरओ मुलायम सिंह रावत, बसुमति घनाता, सीता रावत, प्रभा बिष्ट, भोला परमार, राजेंद्र अवस्थी, रीना जुयाल, आनंद बिष्ट, अनीषा रागड़, भान सिंह नेगी, रोशल लाल सेमवाल, गोविंद रावत सहित कई लोग मौजूद थे।