ग्रामसभा इसोटी में औषधीय और फलदार वृक्ष रोपे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। एकेश्वर ब्लॉक के ग्रामसभा इसोटी में सामजिक कार्यकर्ता कविन्द्र इष्टवाल के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। ग्रामसभा के चारों और औषधीय और फलदार प्रजाति सहित चारा पत्तियों वाले पौधों का रोपण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता कविन्द्र इष्टवाल ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए औषधीय एवं पादप पौधों को रोपण किया जाना चाहिए। प्रदेश में मिलने वाले औषधीय भीमल, ब्राह्मी, आम, कुन्ड्जू आदि आदि को रोजगार से जोड़ा जाय। इन प्रजातियों के वृक्ष रोपने से जहां भूस्खलन पर रोक लगेगी वहीं लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। इसके अलावा जल स्तर भी बढ़ेगा। इस मौके पर राजे सिंह, विशाल सिंह राणा, मातवर सिंह, रेवतानंद, रविंद्र घिल्डियाल, लक्ष्मी देवी, शांति प्रसाद, बबीता देवी, शोभा, अनीता देवी, प्रभा देवी, अशोक ममंगाई, संगीता आदि मौजूद थे।
वहीं नगर पंचायत सतपुली अध्यक्षा श्रीमती अंजना वर्मा, मंडल अध्यक्ष सतपुली भाजपा वेद प्रकाश वर्मा ने विद्या मंदिर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य देवी सिंह, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह, मनोहर बुड़कोटी, अमोद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *