ग्रामीणों को दी विधिक जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग । अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्राम गबनी गांव के ग्रामीणों को विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।
अमृत महोत्सव के अवसर पर पेन इण्डिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग द्वारा टीम गठित कर समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम गबनी गाँव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/सिविल जज (सी.डि.) श्रीमती अनामिका सिंह ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता एवं पी०एल०वी0 गणों द्वारा उपस्थित आमजन मानस को समाज कल्याण की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त डोर-टू-डोर कार्यक्रम के तहत नियुक्त पी०एल०वी0 गणों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी जानकारी प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *