जनपद पुलिस ने वृद्ध, असहाय व दिव्यांग मतदाताओं की मदद को बढ़ाया हाथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लोकतंत्र के पर्व विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। वहीं, वृद्ध, असहाय व दिव्यांग मतदाताओं की मदद को भी हाथ बढ़ा रहा है। सोमवार को पुलिस कर्मी वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाए और मतदान के बाद उन्हें वापस घर पर भी छोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि हमारा फर्ज ड्यूटी के साथ-साथ मानवता निभाना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *