जनरल रावत के निधन से देश को हुई अपूर्णीय क्षति: शैलेंद्र बिष्ट

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : तमिलनाडु के कुन्नुर में सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका सहित सेना के 13 लोगों के निधन पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। जनरल रावत उत्तराखंड की शान और देश के सच्चे सपूत थे। उनके नेतृत्व में देश की सेना कई गुना मजबूत हुई है। चीन और पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा लेने में उन्होंने हमेशा सेना का मनोबल बढ़ाया। शोक जताने वालों में विजय नंद पोखरियाल, मोहन सिंह नेगी, महेंद्र नेगी, सुरेश शर्मा, राजेश रावत, अमित नेगी, दिनेश रावत, देवेन्द्र गुसाई, जयदेव बिष्ट, अमन सिंह रावत, विपिन मेंदोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *