जल संस्थान संविदा श्रमिकों की हड़ताल रविवार को भी रही जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। नियमिति करने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जल संस्थान में तैनात संविदा श्रमिकों की हड़ताल जारी हैं। रविवार को भी उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले श्रमिकों ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। सरकार पर श्रमिकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर श्रमिकों ने कहा कि लंबे समय से श्रमिक वेतन बढ़ोतरी, नियमितिकरण करने, साप्ताहिक अवकाश देने अवकाश नहीं होने पर अतरिक्त मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। विभिन्न माध्यमों से मांगों के निराकरण की शासन से गुहार लगा चुके है। मजबूरन बीते बुधवार से श्रमिक टूल डाउन में है। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नही की जा रही है। जिससे श्रमिकों में भारी रोष है। श्रमिकों ने एक स्वर में जल्द से जल्द वेतन बढ़ोतरी समेत लंबित मांगों के निराकरण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। यहां गौरव सिंह, दिवान सिंह, प्रमोद अधिकारी, ललित मोहन, कुंदन राम, दीवान सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह, गिरीश तिवारी, सर्वजीत सिंह, जमन सिंह, सतीश कुमार समेत दर्जनों श्रमिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *