जिलाधिकारी 15 को लेंगे बैठक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। आगामी विधान सभा चुनाव के सफल संपादनार्थ जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में दिनांक 15 दिसम्बर को विकास भवन सभागार पौड़ी में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्वाचन की प्रारम्भिक तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरि ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दल के अध्यक्ष/मंत्री से स्वयं एवं अपने सहयोगियों सहित बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है। वहीं नोडल ऑफिसर स्वीप, नोडल ऑफिसर डीएलएमटी आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन, व्यय लेखा, डीएलएमटी नॉमिनेशन, स्क्रूटनी, विदड्रॉल, आई.टी. एप्लीकेशन, एएमएफ, नोडल ऑफिसर कोविड प्रोटोकॉल/मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी सहित जनपद के सभी नोडल ऑफिसर को निर्वाचन से संबंधित पीपीटी तैयार कर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *