जिला निवार्चन अधिकारी ने किया ईवीएम और वीवीपैट मशीन का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने अफसरों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव के लिए बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हल अगस्त्यमुनि में बने वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिससे विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और सफलतापूर्वक कराए जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गोयल ने दोनों विधानसभा के आरओ व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए उक्त हल में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि वेयर हाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की सुरक्षा के लिए लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरा को जल्द से जल्द लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने वेयर हाउस में जनरेटर से भी विद्युत कनेक्शन को जोड़ने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उपजिलाधिकारीध् आरओ रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता आरईएस हितेश पाल, सहायक अभियंता आशीष बहुगुणा, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस डोभाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *