जिला योजना समिति में जीते पार्षदों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम के कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित चार पार्षदों सहित एक भाजपा के पार्षद के जिला योजना समिति का सदस्य बनने पर नगर निगम की महापौर ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। साथ ही जीते हुए सदस्यों से नगर निगम के विकास में अहम भूमिका निभाने की अपील की।
गौरतलब है कि विगत दिनों पौड़ी में जिला योजना समिति के चुनाव सम्पन्न हुए थे। जिसमें कोटद्वार नगर निगम के कांग्रेस व कांग्रेस समर्थित चार उम्मीदवार अनिल रावत, अमित नेगी, पिंकी रावत व बीना देवी ने जीत दर्ज की। वहीं भाजपा के सुभाष पांडे को विजय हासिल हुई। नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर हेमलता नेगी ने सभी जीते हुए जिला योजना समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। जीते हुए सदस्यों ने भी पूरी शक्ति के साथ नगर निगम के मुद्दों को जिला योजना समिति में रखने का भरोसा दिया। इस मौके पर नगर आयुक्त सुखपाल शाह, अनिल नेगी, हरीश नेगी, विपिन डोबरियाल, कमल सिंह, नईम अहमद, गिंदी दास, कुलदीप काम्बोज, जगदीष मेहरा, मनोज पांथरी, सोनिया नेगी, रोहणी देवी सहित नामित पार्षद, मालती बिष्ट, परशुराम, आशा डबराल, पंकज भाटिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *