डीएम ने किया थराली स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Spread the love

चमोली। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल मे साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओ को लेकर अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचे चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और पिछले 7 माह से बन्द पड़ी एक्सरे मशीन को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वस्थ केंद मे ओपीडी, सहित वार्डों का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्यचिकित्साधिकारी चमोली एसपी कुड़ियाल भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के साथ ही सीएमओ चमोली को थराली स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन की व्यवस्था भी ठीक करने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *