डीएम ने दिव्यांगों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर डीएम कार्यालय कक्ष में जिले के दो दिव्यांगों को डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने सम्मानित किया। समाज कल्याण विभाग पौड़ी की ओर से चयनित एक दिव्यांग को स्वत रोजगार और दूसरे को दक्ष दिव्यांग कर्मचारी की श्रेणी में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने समाज कल्याण विभाग की ओर से चयनित स्वत रोजगार श्रेणी में दिव्यांग कांता प्रसाद और दक्ष दिव्यांग की श्रेणी में विनीत पंवार को सम्मानित किया। पुरस्कार के लिए चयनित कांता व विनीत को 5-5 हजार की सम्मान राशि के चैक भी प्रदान किए गए। इस मौके पर डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति शरीर से दिव्यांग हो सकता है, लेकिन वह कभी भी ह्दय से कमजोर नहीं होना चाहिए। मन से हारा व्यक्ति कभी भी सफलता नहीं पा सकता है, जबकि हौसला हो तो शरीर से दिव्यांग व्यक्ति एवरेस्ट भी फतह कर सकता है। उन्होंने चयनित दोनों दिव्यांगों की सराहना करते हुए भविष्य में ओर बेहतर कार्य किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया। दिव्यांग कांता प्रसाद दोनों पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन वह सामाजिक कार्यों में लगातार सरानीय सहभागिता निभाते रहे हैं, कोविडकाल के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों सहित अनेक लोगों को भोजन व्यवस्था सहित अन्य सहयोग भी प्रदान किया। कांता प्रसाद मुख्यालय में दुकान चला स्वयं व परिवार की आजीविका चलाते हैं। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी विनीत पंवार बाल विकास परियोजना में सेवारत हैं। वे कार्यालय में अपने कार्यों पर बेहतर रुप में संपादन करते हैं। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद उनियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, सहायक प्रबंधक बहुउद्देश्यीय वित्त विकास निगम जयदीप भारद्वाज, अंकित मुंडेपी, हेल्प फाउंडेशन से दिनेश बिष्ट, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *