तकनीकी युग में छात्र-छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा जरूरी

Spread the love

अल्मोड़ा। राइंका फल्दाकोट शेर में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन ने किया। उन्होंने कहा तकनीक के इस युग में तकनीकी शिक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं को भविष्य संवारने के टिप्स दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त श्रमायुक्त रतन राम और विद्यालय के पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष वयोवृद्घ मोहन सिंह माहरा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कंप्यूटर कक्ष सहित 10 कंप्यूटर, 10 टेबल और 20 कुर्सियां भी दी गई हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी तकनीकी शिक्षा का प्रचार प्रसार जरूरी है। उन्होंने छात्र छात्राओं से पूर्ण मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। पूर्व उप कनिष्ठ उप प्रमुख माधवी फर्त्याल, देंवेंद्र सिंह फर्त्याल, मदन सिंह फर्त्याल भी मौजूद रहे। इस मौके पर छात्र छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्थानीय लोगों के भी स्वास्थ्य की जांच की गई।सीएचसी ताड़ीखेत के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा़ डीएस नबियाल ने सरकार द्वार संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व बीडीसी गजेंद्र फर्त्याल, देवकी नंदन कांडपाल, यशवंत सिंह, नंदन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्या मोनिका रानी ने अतिथियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *