तहसील दिवस को लेकर आप ने उठाए सवाल

Spread the love

चम्पावत। सरकार के सप्ताह में दो बार तहसील दिवस के आयोजन पर आप पार्टी ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप लगाया कि चुनावी साल नजदीक आने के बाद सरकार को तहसील दिवस लगाकर जनता की समस्याएं सुनने की याद आई। आम आदमी पार्टी के जिला को-ऑर्डिनेटर दीपक भट्ट के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार को चार साल पूरे होने के बाद उन्हें तहसील दिवस की याद आ रही है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मात्र चुनावी एजेंडा आजमाने के लिए तहसील दिवस का बहाना बना रही है। बताया कि जनता की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां आप महामंत्री नारायण सिंह, मो. उजैर, दिनेश गुप्ता आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *