दन्या में पांच पेटी विदेशी शराब संग एक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। आचार संहिता के दौरान मादक पदार्थों की रोकथाम और तस्करी करने वालों की पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। दन्या पुलिस ने पांच पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही उस पर आबकारी और महामारी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की। दरअसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ड़ मंजूनाथ टीसी ने आगामी चुनाव में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के साथ ही नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में दन्या पुलिस ने क्षेत्र में यातातात चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान गुरूड़ाबांज-अंडोली के पास चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 01-6531 के चालक महेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम गरूणा थाना दन्या के कब्जे से पांच पेटी विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर शराब सील कर आरोपी के खिलाफ आबकारी और महामारी ऐक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत 20 हजार रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *