दुगड्डा की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुगड्डा के नाम रहा। प्रतियोगिता में दस से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
डाडामंडी खेल मैदान में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का समाजसेवी विजेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ क्षेत्र में होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की भी अपील की। गेंद मेला सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दुगड्डा व कौड़ीया क्लब के बीच खेला गया।
दुगड्डा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कौड़िया क्लब की टीम 106 रन पर ही हॉल आउट हो गई। बताया कि दुगड्डा की टीम से सबसे अधिक 75 रन सूरज राणा ने बनाए। विजेता टीम को ट्राफी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *