नशे के पेपर को लेकर बाजार में पुलिस के छापे

Spread the love

चमोली। बाजार में भारी मात्रा में बिक रहे नशे के पेपर को लेकर बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बाजार में आकस्मिक छापे मारे। इस दौरान दस से पंद्रह पैकेट नशे के पेपर पुलिस ने जब्त किए। साथ ही व्यापारियों अगली बार बड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक बिमल प्रसाद के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बाजार में दुकानों पर छापेमारी की। नगर के बाजारों ही नहीं कस्बों में भी बड़ी मात्रा में नशे के पेपर का कारोबार हो रहा है। जिससे बच्चे और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। कार्रवाई पर पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ नताशा बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी, सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
एसपी ने ली बैठक
चमोली जिले की एसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली में पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक ली। जिस पर एसपी ने नगर में कानून व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों ने अपेक्षित सहयोग पुलिस को देने की बात कही। वहीं व्यापारियों ने फड़, फेरी और बाहरी मजूदरों का सत्यापन करने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने, मंदिर और अन्य धार्मिक स्थानों में शरारती तत्वों के बैठे रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *