पत्थर बदलने से विकास नहीं होता हैरू नवप्रभात

Spread the love

विकासनगर के प्रतिनिधि ने 5साल तक दूसरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया
विकासनगर। जन संवाद अभियान के तहत कांग्रेस ने आधा दर्जन से अधिक गांवों में जन संपर्क किया। इस दौरान भाजपा पर क्षेत्र में विकास ठप करने का आरोप लगाया गया। कहा कि पांच साल तक विकासनगर के प्रतिनिधि ने वास्तविक तौर पर दूसरी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से ग्रामीणों को कोविड को लेकर जागरूक करते हुए मास्क वितरित किए गए। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही कोविड को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कोविड से निपटने में पूरी तरह असफल रही है। सरकार की लापरवाही के चलते ही प्रदेश में संक्रमण की दर बढ़ रही है। भाजपा पर विकासनगर विधान सभा का विकास ठप करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन पांच वर्षों में भाजपा ने कांग्रेस शासन काल में लगे पत्थरों को निकालकर अपने पत्थर लगाए हैं। कहा कि पत्थर बदलने से विकास नहीं होता है। इन दिनों ग्रामीणों से संवाद के दौरान हर ग्राम पंचायत में जनता पांच साल तक विकास कार्य ठप होने की बात कह रही है। कहा कि विकासनगर को झूठी राजनीति और जुमलेबाजी की नहीं बल्कि विकास की जरूरत है। कहा कि जनता को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो विकासनगर विधान सभा का वास्तविक प्रतिनिधित्व करे, न कि किसी और विधान सभा का। कहा कि पांच साल तक विकासनगर के प्रतिनिधि ने वास्तविक तौर पर दूसरी विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *