परिवहन कर्मी हड़ताल पर, काम हुआ ठप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पदोन्नति से जुड़े शासनादेश में हुई त्रुटि को दूर करने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों की हड़ताल से ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कार्य प्रभावित रहे। सैकड़ों चालकों को एआरटीओ कार्यालय से बेरंग वापस लौटना पड़ा ।
शनिवार को कर्मचारियों ने सिम्मलचौड़ स्थित एआटीओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि गत सितंबर माह में भी उन्होंने अपनी समस्या को लेकर हड़ताल की थी, उस समय परिवह सचिव के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। लेकिन आश्वासन के बाद भी मांगों को लेकर कोई सकारात्मकता नहीं दिखाई गई। नतीजा कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा। कर्मचारियों ने कहा कि पांच जून 2020को पदोन्नति को लेकर जारी शासनादेश में कई त्रुटियां है। जिसके कारण मिनिस्ट्रीरियल कैडर की पदोन्नति नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजय नौडियाल, महामंत्री मनोर्ज ंसह रावत, कुलदीप नेगी, मो. अकरम, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *