परीक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गृह परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। कहा कि छठवीं कक्षा में आरिश्का ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय और परिधी नौटियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में पुनीता पंत, निशा, अमृता, आठवीं कक्षा में जीविका, पीयूष कुमार, स्वाती, नवीं कक्षा में शिव सिंह रमोला, आकांक्षा व कनिष्का कैंथोला ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्यारहवीं कक्षा के कला वर्ग में अस्मिता नेगी, श्वेता व अमन सिंह, विज्ञान वर्ग में सिमरन, स्वाति, आकाश रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार रमोला, रामेंद्र भण्डारी, प्रकाश कैंथोला, संजय कुमार, प्रमोद रावत, नीरज कुमार, विजेता गडोई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *