पिछले पांच दिनों में, दिल्ली एरिया से 14 लाख यात्रियों ने की यात्रा

Spread the love

नई दिल्ली : उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए, खासकर होली का त्योहार मनाने के लिए देश के पूर्वी हिस्सों में जाने वालों की सुविधा के लिए दिल्ली एरिया के स्टेशनों पर बेहतर इंतज़ाम किए हैं।
हिमांशु शेखर उपाध्याय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे ने बताया कि सोमवार को दिल्ली एरिया के बड़े स्टेशनों से 22 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। गत रविवार को भी 22 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और दिल्ली एरिया से लगभग 3.36 लाख यात्री अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए, यानी पिछले साल की इसी तारीख (होली से 3 दिन पहले 11.03.2025) की तुलना में 18.07 प्रतिशत से ज्यादा। पिछले पांच दिनों में, दिल्ली एरिया से लगभग 14 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। दिल्ली एरिया के बड़े स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की लगातार मॉनिटरिंग के आधार पर मंगलवार को भी 22 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। उत्तर रेलवे के अधिकारी यात्रियों के लिए आसान और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली एरिया के बड़े स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *