पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बीएड प्रशिक्षित युवा संघ ने सरकार से पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की है। यहां आयोजित बैठक में प्रवक्ता अरविंद दुदपुड़ी ने कहा कि वर्तमान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा 23 वर्ष रखी गई है। वर्तमान में देखा जा रहा है कि समय से भर्ती न निकलने के कारण युवा बिना भर्ती के ओवरएज हो रहे हैं। यह युवाओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसलिए पुलिस भर्ती में युवाओं के लिए भर्ती की उम्र सीमा 28 वर्ष की जानी चाहिए। बैठक में प्रथम जोशी, मनीष घिल्डियाल, सौरव नेगी, संध्या बडोला, सुधाकर रावत, अजय रावत, आयुषी पोखरियाल और पूजा खंतवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *