पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजीत सिंह का निधन

Spread the love

नईदिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार सुबह गुरुग्राम के निअस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय अजित सिंह कोरोना संक्रमित थे और बीते दो दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही थी। बुधवार को डॉक्टर्स ने बताया था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। ये खबर उनके बेटे जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी है। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौर गई है। उनकी गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी।
रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और उनकी पोती 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर वे पिछले चार-पांच दिन से वेंटिलेटर पर थे। मगर गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ में हुआ था। इनके निधन पर समाजवादी पार्टी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा- राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का निधन, अत्यंत दुखद! आपका यूं अचानक चले जाना किसानों के संघर्ष और भारतीय राजनीति में कभी ना भरने वाली जगह छोड़ गया है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *