पूर्व सैनिकों ने समस्याओं को लेकर की चर्चा

Spread the love

पिथौरागढ़। विण में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ललित सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहीदों के परिजनों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में शौर्य चक्र, अशोक चक्र सहित अन्य पदकों से सम्मनित शहीदों के नाम पर शिलापट व द्वार, सड़क निर्माण सहित अन्य दिक्कतों पर वार्ता की। इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हुए रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। इस दौरान मयूख भट्ट, राम दत्त, रमेश सिंह महर, देव सिंह भाटिया, विक्रम सिंह, दयाल सिंह, प्रकाश पुनेठा, राजेंद्र जोशी, चंदन सिंह, देवकी नंदन, तारा दत्त भट्ट, जोगा सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *