जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन चार सालों में सरकार विकास कार्यों को करने में विफल रही है। कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई से जनता परेशान है। चारधाम यात्रा के संचालन में कई खामियां सामने आ रही है।
बुधवार को पौड़ी में कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि इन चार सालों में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। इन चार सालों में प्रदेश में महिलाओं के साथ कई दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई, प्रदेश सरकार ने इन मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार ने उपनल कर्मचारियों के साथ ही आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं को हताश करने का काम किया है। इस मौके पर कांग्रेस के नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, अनिल कुमार, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।