बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हो आरटीपीसीआर: डीएम

Spread the love

बागेश्वर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रान वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने बैठक लेकर काफलीगैर व कौसानी में बने स्टेजिंग एरिया को दोबारा एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। लोगों से भी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने तथा मास्क का उपयोग करने की नसीहत दी। जिला कार्यालय सभागार में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका व इस्राइल, समेत 12 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रान वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना है। उन्होंने स्वास्थ विभाग को सैंपलिंग बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं, यदि किसी व्यक्ति द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी देशों से आने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप संस्थागत क्वारंटीन किया जाए, तथा सैंपल जांच हेतु देहरादून भेजे जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के नये स्वरूप को रोकने के लिए जिन लोगों को वैक्सीनेशन नहीं किया है उन लोगों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन किया जाए, इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम के लिए सीएचसी कांडा एवं कपकोट में शीघ्र ही अक्सीजन जैनरेशन प्लांट शुरू करने के निर्देशए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा, गुरड़ राजकुमार पांडे, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ हरीश पोखरिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ एनएस टोलिया, ड़ प्रमोद जंगपांगी, ड़ राजेश गुंज्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *