बीएसएनएल कार्यालय में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं चरमरा गई है। बीएसएनएल की नेटर्वक न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां कार्यालयों में काम काम प्रभावित हो रहा है, वहीं लोग अपने रिश्तेदारों की कुशलछेम नहीं पूछ पा रहे है। बीएसएनएल की व्यवस्था से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को मालगोदाम रोड स्थित कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही बीएसएनएल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंंने कहा कि आये दिन सर्बर डाउन होने के कारण पोस्ट ऑफिस में योजनाओं का लाभ मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महिला डाक अभिकर्ता शुक्रवार को मालगोदाम रोड स्थित बीएसएनएल के कार्यालय पहुंचे। जहां बीएसएनएल के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाएं बीएसएनएल कार्यालय में गई, लेकिन वहां कोई अधिकारी मौजूद न होने के कारण वह मायूस होकर लौट गई। महिलाओें ने कहा कि बीएसएनएल सर्बर न चलने के कारण पोस्ट ऑफिस में कामकाज बाधित हो रहा है। महिला डाक अभिकर्ता पोस्ट ऑफिस में आरडी सहित अन्य योजनाओं में पैसा जमा करने जाते है, लेकिन सर्बर न होने के कारण कई घंटे लाईन में खड़े होने के कारण भी पैसा जमा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह बीएसएनएल के कार्यालय में वार्ता करने गये थे, लेकिन वहां कोई भी अधिकारी नहीं था जो उनकी समस्या का समाधान कर सकें। प्रदर्शन करने वालों में विजय लक्ष्मी, संध्या नेगी, रेखा मैंदोला, किरन जुयाल, अनीता काला, रेखा बिष्ट, सुनीता देवी, निर्मला देवी सहित अन्य डाक अभिकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *