भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया जिला महामंत्री विदित शर्मा का स्वागत

Spread the love

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए गए विदित शर्मा का मंगलौर के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। संजू बाबा, सुल्तान, मनीष शर्मा, लक्षित भारद्वाज ने स्वागत करते हुए कहा कि विदित शर्मा के भाजयुमो महामंत्री बनने से पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। अगले वर्ष होन वाले विधानसभा चुनाव में विदित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जनपद की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए विदित शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण व सेवा भावना से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजयुमो की बड़ी भूमिका होगी। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सहयोग करें। पार्टी की नीतियों का प्रचार करें और विपक्ष की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल कर उत्तराखण्ड मे सरकार बनाएगी। इस अवसर पर सनी गिरी, विभोर शर्मा, मोहित चौधरी, सूरजमल शर्मा, ड़प्रेम सिंह, राजीव कुमार, आदित्य सिंह, आदित्य कुमार, प्रशांत, कार्तिक, संदीप कुमार, अनूप कुमार, नितिन कौशिक, अरुण कुमार, हर्ष चौधरी, अक्षत कौशिक, अनुज कुमार, नवीन कुमार, योगेश भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, प्रशांत भारद्वाज, अमृत, सोनू कुमार, भीम सिंह, दुर्गेश, ष्णपाल, सुमित, शिवम कौशिक, प्रशांत शर्मा, संदीप प्रधान, विनोद शर्मा, प्रवीण कुमार, विभोर शर्मा, कपिल कुमार, विनय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *