मनरेगा कर्मियों को दस महीने से वेतन के लाले

Spread the love

 

बागेश्वर। जिले में मनरेगा कर्मचारियों को दस महीने से मानदेय नहीं मिल पाया है। व्यवस्था से नाराज कर्मचारियों ने अब कार्य करने में असमर्थता जताई है। खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। मनरेगा कर्मचारियों ने गुरुवार को पहले विकास भवन सभागार में बैठक की। कर्मियों ने दस महीने से मानदेय नहीं मिलने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह पूरी सिद्दत से काम कर रहे हैं, इसके बाद भी उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। अब उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। ऐसी स्थिति में वह आगे काम करने में असमर्थ हैं। इसके बाद सभी कर्मचारी ब्लक में पहुंचे। यहां खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। मांग करने वालों में जिलाध्यक्ष हरीश रावत, ब्लक अध्यक्ष विशाल नेगी, विक्रम सिंह, हिमांशु नेगी, विक्रम गस्याल, संतोष पांडे, दीवान सिंह, मोहन राम, देवेंद्र गोस्वामी, पूरन कांडपाल, पंकज धपोला, अखिलेश पुरी आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *