यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासनर सख्त

Spread the love

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा से पहले प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति दुकान या टेंट लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार पिछले वर्ष जिन लोगों को दुकान और टेंट आवंटित किए गए थे उन्हें इस बार भी संचालन के लिए तहसील ऊखीमठ में शुल्क जमाकर नया आवंटनपत्र लेना होगा। बिना आवंटनपत्र के किसी को भी संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोग नियमों को नजरअंदाज कर अवैध रूप से अतिक्रमण की तैयारी कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने व्यापारियों और लोगों से नियमों का पालन करने और यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *