रुद्रप्रयाग में 81 स्वास्थ्य केंद्र में पल्स एनीमिया महाअभियान शुरू

Spread the love

10 फरवरी तक चलेगा अभियान, सभी गर्भवती महिलाओं की होगी हीमोग्लोबिन की जांच
जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जनपद रुद्रप्रयाग में पल्स एनीमिया महाअभियान के तहत 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 10 फरवरी तक पल्स एनीमिया महाअभियान के मद्देनजर सभी 81 स्वास्थ्य केंद्रों में महाअभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन नि:शुल्क जांच की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश द्वारा पल्स एनीमिया महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में एनीमिया अथवा खून की कमी से मां के स्वास्थ्य में असर डालने के साथ-साथ शिशु स्वास्थ्य की जटिलताओं का कारण भी बन सकता है, जिसके दृष्टिगत यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जनपद की शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें एनीमिया से बचाव के बारे में जरूरी जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि जांच में हीमोग्लोबिन कम होने पर संबंधित गर्भवती महिला चिकित्सकों की देखरेख में आयरन सूक्रोज की दवा दी जाएगी। जिसके लिए 13 उपचार केंद्र जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग, सीएचसी अगस्त्यमुनि, पीएचसी दुर्गाधार, खेड़ाखाल, चंद्रनगर, भीरी, सीएचसी जखोली, पीएचसी घेंघड़खाल, रणधार, बैनोली, पीएचसी ऊखीमठ, फाटा व गुप्तकाशी में उपचार केंद्र बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *