लंबित वेतन के भुगतान को रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

 

अल्मोड़ा। जनवरी माह के वेतन भुगतान की मांग को रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भी नाराज कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया। निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह बीतने को है लेकिन अब तक उन्हें जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि दिसंबर माह का वेतन भी एक दो दिन पहले ही मिला है। कहा कि नियमित समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने एक स्वर में जल्द से जल्द जनवरी माह के वेतन भुगतान की मांग की। कहा कि जब तक जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक कर्मचारी दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहेगें। यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै, रोहित, जीवन, सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला, समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *