विधानसभा अध्यक्ष ने देखी तन्वी द ग्रेट फिल्म

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन में बनाई गई फिल्म तन्वी द ग्रेट दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी फिल्म देखी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देश के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही इससे पहाड़ के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने फिल्म के शो का शुभारंभ किया। उन्होंने फिल्म में दर्शाए गए उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता एवं सेना के अनुशासन की सराहना की। कहा कि यह फिल्म लैंसडौन की रमणीय वादियों, गढ़वाल राइफल के जांबाज जवानों की कठिन परिश्रम भरी दिनचर्या और स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से प्रदर्शित करती है। फिल्म के निर्देशक अनुपम खेर को भी इसमें कैंट क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए दिखाया गया है। कहा कि इस प्रकार की फिल्में उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और सेना के शौर्य को देशभर में पहचान दिलाने में सहायक होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *