व्यापारी व क्षेत्रीय जनता ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : सतुली के व्यापारियों सहित क्षेत्रीय जनता की ओर से जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मुधलिका रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सतपुली के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल स्वतंत्र ने कहा कि आज जनरल विपिन रावत के जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। जनरल विपिन रावत के कंधों पर पूरे देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, जिसे वे बखूबी निभा रहे थे। कहा कि जनरल विपिन रावत पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के बिरमोली सैन के निवासी थ,े आज उनके जाने से उनके पैतृक गांव सहित पूरे जिले के लोग स्तब्ध है व पूरे देश मेंं शोक की लहर छा गई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि देश की रक्षा में दिया गया जनरल विपिन रावत का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में नगर अध्यक्ष अंजना वर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप धन्ना, सुनील डंडरियाल कौषाध्यक्ष, धीरेन्द्र नेगी महामंत्री, प्रेम सिंह रावत, मनीष खुग्शाल, उपेंद्र सिंह नेगी, वेद प्रकाश वर्मा, डबल मियाँ, इंदु जुयाल, कसुम खंतवाल, ममता ध्यानी, गंगा खंतवाल, सत्यनारायण वेदी, इंद्रजीत असवाल, मुरारी वर्मा, गिरिराज माहेश्वरी, मुकेश मिश्रा, सोमेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *