जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने सरकार पर जनता के शोषण का आरोप लगाया। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता से संवाद स्थापित करना जरूरी है। कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने भी प्रयास करने होंगे। कहा कि वर्तमान वार्डवासी कई जनसमस्याओं जूझ रहे है। कहा कि कार्यकत्र्ता को वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास करना होगा। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने अंकिता भडारी को न्याय न दिए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि सरकार की निष्क्रियता के चलते अंकिता भंडारी को उचित न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक वीआईपी का नाम उजागर करने से क्यों बच रही है। कहा कि सीबीआई जांच से सच सामने आ सकता है। कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ता रहेगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण, केएस चौहान, राकेश शर्मा, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, विनीता भारती, बृजपाल सिंह नेगी, प्रकाश लखेड़ा मौजूद रहे।