संदिग्ध परिस्थितियों में दो की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग वार्डों में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने बताया कि पदमपुर निवासी धामेश्वर 70 वर्ष व शिब्बूनगर निवासी दीपक शर्मा 42 वर्ष को रविवार देर रात राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। बताया कि दोनों के मुंह से काफी झाग निकल कर रहा था। देर रात उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। कहा कि मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *