सतपुली में 41 लोगो ने करवाई कोरोना की जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 41 लोगों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिये। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों को रिपोर्ट आने तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण और क्षेत्र में फैले वायरल बुखार से सतपुली क्षेत्र में लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जिस पर स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रशासन व स्थानीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से सतपुली में कोरोना जांच कराने की मांग की गयी। सोमवार से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में कोरोना की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को कोरोना जांच के लिए 41 लोगों के सैंपल लिये गये। इस दौरान उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सोमवार को 41 लोगों ने कोरोना की जांच करवाई है। जिन्हें रिपोर्ट आने तक घर में आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गयी। उन्होंने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये जायेगें। कोरोना के संभावित लक्षण वाले मरीजों के ही सैंपल लिये जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *