सीएए भी रद्द करे सरकार: आवैसी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी : एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि चुनाव के डर से सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया। ऐसे में सरकार को सीएए भी रद्द कर देना चाहिए।
कृषि कानूनों की वापसी को सही फैसला बताते हुए एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में एक बड़ा समूह कह रहा है कि सीएए संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हम मांग करते हैं कि केंद्र नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को निरस्त करे।
बता दें कि रविवार को शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने भी सरकार से सीएए कानून वापस लेने की मांग की थी। पार्टी की सांसद अगाथा संगमा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सरकार के सामने हमने अपनी मांग रख ली है। सरकार ने कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन आश्वासन जरूर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *